इलाज के लिए गलती से भी ना करें ChatGPT का इस्तेमाल
अमर उजाला
Thu, 7 December 2023
Image Credit : अमर उजाला
कुछ लोग इतने होशियार हैं कि अपनी बीमारियों के लिए भी ChatGPT से ही राय ले रहे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
बीमारी के बारे में लोग ChatGPT से पूछ रहे हैं और फिर उसके द्वारा सुझाए गए सुझाव के आधार पर दवाई ले रहे हैं, लेकिन यह बहुत खतरनाक है।
Image Credit : PLAY STORE
लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्टों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन से के बाद दवा से संबंधित सवालों के जवाबों के लिए चैटजीपीटी इस्तेमाल जांच के घेरे में आया है।
Image Credit : अमर उजाला
फार्मासिस्टों के एक अध्ययन में पाया गया कि चैटबॉट, चैटजीपीटी, दवा से संबंधित लगभग तीन-चौथाई प्रश्नों के गलत या अधूरे उत्तर देता है।
Image Credit : अमर उजाला
अध्ययन के दौरान ChatGPT से सेहत को लेकर 39 सवाल पूछे गए जिनमें से केवल 10 सवालों के जवाब ही संतोषजनक थे।
Image Credit : अमर उजाला
अध्ययन के बाद कहा गया कि चैटजीपीटी का फ्री वर्जन और भी खतरनाक है, क्योंकि इसके पास सितंबर 2021 तक की ही जानकारी उपलब्ध है।