Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज को लेकर किया बड़ा एलान, परेशान हो गए एंड्रॉयड यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Mar 2024 05:55 PM IST
सार

Microsoft ने विंडोज सबसिस्टम फॉर एंड्रॉयड (WSA) को खत्म कर दिया है। इस वर्चुअल मशीन की मदद से अमेजन एप्स स्टोर मार्केटप्लेस से एंड्रॉयड एप्स विंडोज 11 में यूज किए जा सकते थे।

विज्ञापन
Microsoft End of Support for Android apps on Windows 11 in 2025
Microsoft Windows 11 - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    Microsoft ने एक बड़ा एलान करते हुए एंड्रॉयड यूजर्स को परेशानी में डाल दिया है। Microsoft ने विंडोज सबसिस्टम फॉर एंड्रॉयड (WSA) को खत्म कर दिया है। इस वर्चुअल मशीन की मदद से अमेजन एप्स स्टोर मार्केटप्लेस से एंड्रॉयड एप्स विंडोज 11 में यूज किए जा सकते थे।

    माइक्रोसॉफ्ट ने यह सपोर्ट अमेजन के साथ हुई एक डील के बाद बंद किया है। विंडोज के साथ एंड्रॉयड एप्स का सपोर्ट 2021 से मिल रहा था। माइक्रोसॉफ्ट की घोषणा के मुताबिक पांच मार्च 2025 के बाद Windows 11 के यूजर्स अपने सिस्टम में एंड्रॉयड एप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    5 मार्च 2024 तक जिन यूजर्स ने अमेजन एप स्टोर या एंड्रॉयड एप्स को इंस्टॉल कर लिए हैं, वे 5 मार्च 2025 तक इसे इस्तेमाल कर पाएंगे और टेक्निकल सपोर्ट ले पाएंगे, लेकिन अब नए यूजर्स इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में अमेजन ने भी एक अपडेट शेयर किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन के बयान के मुताबिक अब कोई डेवलपर्स स्टोर पर अपने एप को पब्लिश नहीं कर पाएगा, लेकिन जिन डेवलपर्स के एप्स स्टोर पर पहले से लिस्टेड हैं वो अगले साल तक एप के लिए अपडेट जारी कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें