TikTok Vs US: नया विधेयक टिकटॉक के लिए बना मुसीबत, बाइटडांस के पास अब 'करो या मरो' की स्थिति
अमेरिकी सदन में सांसदों एक द्विदलीय विधेयक पेश किया है जिसने TikTok की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के सामने करो या मरो की स्थिति पैदा कर दी है। इस विधेयक के मुताबिक बाइटडांस के पास दो ऑप्शन हैं।

विस्तार
TikTok को लेकर भारत समेत कई देशों में विवाद है, हालांकि भारत में TikTok को साल 2020 में ही बैन कर दिया गया था और उसके बाद कई देशों ने TikTok पर प्रतिबंध लगाए। अमेरिका में TikTok की स्थिति 50-50 की है, लेकिन अब स्थिति खराब हो रही है।
अमेरिकी सदन में सांसदों एक द्विदलीय विधेयक पेश किया है जिसने TikTok की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के सामने करो या मरो की स्थिति पैदा कर दी है। इस विधेयक के मुताबिक बाइटडांस के पास दो ऑप्शन हैं। पहला यह कि वह TikTok को अमेरिका में किसी कंपनी को बेच दे और दूसरा यह है कि उस पर बैन लगाया जाएगा।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदन चयन समिति के शीर्ष सांसद, अमेरिकी प्रतिनिधि - माइक गैलाघेर और राजा कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को विधेयक पेश किया। टिकटॉक को लेकर अमेरिका में लंबे समय से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों के बारे में बातें हो रही हैं और नया विधेयक इस पर बैन लगाने की दिशा में एक नया कदम है। अमेरिकी सांसदों द्वारा पेश किया गया विधेयक बाइटडांस और टिकटॉक को विदेशी शत्रु नियंत्रित एप के रूप में परिभाषित करता है।
यूएस हाउस एनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी ने कहा कि वह गुरुवार को इस बिल पर विचार करेगी। ऊर्जा और वाणिज्य पैनल के अध्यक्ष, अमेरिकी प्रतिनिधि कैथी मैकमोरिस रॉजर्स ने अपने एक बयान में कहा, "मैं इस द्विदलीय विधेयक पर उनके नेतृत्व के लिए सीसीपी अध्यक्ष माइक गैलाघेर और रैंकिंग सदस्य राजा कृष्णमूर्ति की चयन समिति की सराहना करता हूं और आगे बढ़ने के लिए तत्पर हूं।"
नए विधेयक के दायरे में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान भी आएंगे। नए विधेयक के लागू होने के बाद टिकटॉक को बेचने के लिए बाइटडांस को पांच महीने से अधिक का समय मिलेगा। यदि बाइटडांस और टिकटॉक अलग नहीं होते हैं तो इसे अमेरिका में सभी तरह से बैन कर दिया जाएगा।
- Chakshu Portal: किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
- Ram Mandir: राम मंदिर वेबसाइट पर साइबर अटैक का था मंसूबा, चाइनीज और पाकिस्तानी हैकर्स ने की थी कोशिश
- Meta Down: क्या साइबर अटैक के कारण डाउन हुए थे फेसबुक, इंस्टा और थ्रेड, पढ़ें यह रिपोर्ट
- Google: भारत सरकार के दवाब के बाद पीछे हटा गूगल, प्ले स्टोर पर वापस आएंगे सभी डिलिस्टेड भारतीय एप