Ram Mandir: राम मंदिर वेबसाइट पर साइबर अटैक का था मंसूबा, चाइनीज और पाकिस्तानी हैकर्स ने की थी कोशिश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Mar 2024 02:47 PM IST
सार

प्रसार भारती, राम मंदिर और यूपी टूरिज्म की वेबसाइट को हैक करने की सबसे ज्यादा कोशिश की गई। राम मंदिर जैसी साइट पर अटैक करने वाले करीब 140 आईपी एड्रेस की पहचान कई गई और टेलीकॉम कंपनियों को इन्हें ब्लॉक करने का आदेश दिया गया। ये सारी कोशिशें 21 जनवरी को हुई थीं।

विज्ञापन
Pakistani and Chinese hackers tried to bring down Ram Mandir website during Pran Pratistha ceremony
Cyber Attack on Ram Mandir site - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस आयोजन पर पूरी दुनिया की निगाहें थीं, लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी कि कुछ लोगों गलत निगाहें भी थीं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर की वेबसाइट हैक करने की कोशिश की गई थी और यह कोशिश पाकिस्तानी और चाइनीज हैकर्स ने की थी।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन के समय, हैकर्स और साइबर अपराधी चीन और पाकिस्तान से लगातार भारतीय वेबसाइटों को निशाना बना रहे थे। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी और चाइनीज हैकर्स राम मंदिर, प्रसार भारती और अन्य सरकारी वेबसाइट पर लगातार अटैक कर रहे थे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

    विज्ञापन

    सरकार को पहले से ही इस बात की भनक थी कि राम मंदिर और कुछ सरकारी वेबसाइट को निशाना बनाया जा सकता है। इस दौरान द टेलीकॉम सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (TSOC) करीब 264 वेबसाइट की मॉनिटरिंग कर रहा था जिनमें राम मंदिर के अलावा प्रसार भारती, एयरपोर्ट, यूपी टूरिज्म और पावर ग्रिड जैसी वेबसाइट शामिल थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें