Chakshu Portal: किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Mar 2024 03:16 PM IST
सार

चक्षु पोर्टल को केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया है। इस पर कोई भी ऐसे फोन कॉल और संदेशों की शिकायत कर सकेंगे, जिनके जरिए उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी से लेकर सेक्सटॉर्शन तक किए जाने या उसकी आशंका है।

विज्ञापन
what is Chakshu Portal and how to report againts fraud call sms whatsapp and more
Chakshu Portal - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए सरकार ने चक्षु (Chakshu) पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए होने वाली किसी भी तरह की ठगी और फ्रॉड के बारे में शिकायत कर सकते हैं। चक्षु पोर्टल को केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया है। इस पर कोई भी ऐसे फोन कॉल और संदेशों की शिकायत कर सकेंगे, जिनके जरिए उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी से लेकर सेक्सटॉर्शन तक किए जाने या उसकी आशंका है।

    केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी लॉन्चिंग की है। चक्षु पोर्टल को दूरसंचार विभाग की साइट संचार साथी के जरिए ही एक्सेस किया जा सकगेा। चक्षु पर संदिग्ध फ्रॉड कम्युनिकेशन रिपोर्ट प्रणाली दी गई है। इसमें धोखेबाजों के फोन या व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की जानकारी दी जा सकेगी। नागरिक किसी भी तरह के फ्रॉड के सबूत जैसे स्क्रीनशॉट भी अपलोड कर सकेंगे। उन्हें कॉल या मैसेज आने का समय, तारीख और अन्य उपलब्ध जानकारी लिखनी होगी। अपना नाम और फोन नंबर बताना होगा। उनके फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे बताने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी।

    विज्ञापन
    1. बैंक/बिजली/गैस/बीमा पॉलिसी आदि से संबंधित केवाईसी
    2. सरकारी अधिकारी/रिश्तेदार बनकर बात करना
    3. फर्जी ग्राहक सेवा हेल्पलाइन
    4. ऑनलाइन नौकरी/लॉटरी/उपहार/लोन ऑफर
    5. सेक्सटॉर्शन
    6. एक से अधिक बार कॉल/ रोबो कॉल
    7. संदिग्ध लिंक/वेबसाइट
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें