Meta Down: क्या साइबर अटैक के कारण डाउन हुए थे फेसबुक, इंस्टा और थ्रेड, पढ़ें यह रिपोर्ट
इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड के यूजर्स करीब डेढ़ घंटे तक परेशान रहे, हालांकि बाद में सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मेटा ने अभी तक इसका कोई सटीक कारण नहीं बताया है।

विस्तार
पांच मार्च 2024 की शाम को व्हाट्सएप को छोड़ मेटा की सभी सेवाएं ठप हो गईं थीं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड के यूजर्स करीब डेढ़ घंटे तक परेशान रहे, हालांकि बाद में सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मेटा ने अभी तक इसका कोई सटीक कारण नहीं बताया है। आउटेज के दौरान यूजर्स की टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं हो रही थी।
इसके अलावा कईयों के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे थे। इस आउटेज पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने तंज कसा और कहा कि यदि आप यह पोस्ट देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारी सेवाएं ठीक हैं और हमारा सर्वर काम कर रहा है। मेटा के इस आउटेज के पीछे साइबर अटैक का कारण बताया जा रहा है।
कई एक्सपर्ट ने दावा किया है कि कुछ दिन पहले अमेरिका में जो साइबर अटैक हुआ था, यह आउटेज भी उसी का हिस्सा हो सकता है? आइए समझने की कोशिश करते हैं क्या वास्तव में मेटा पर साइबर अटैक हुआ था?
- Quantum: 'क्वांटम कंप्यूटर्स में सब कुछ बदलने की ताकत', वैज्ञानिक बोले- हजार गुना ज्यादा प्रभावी होगी
- Google: भारत सरकार के दवाब के बाद पीछे हटा गूगल, प्ले स्टोर पर वापस आएंगे सभी डिलिस्टेड भारतीय एप
- Meta Down: व्हाट्सएप को छोड़ मेटा की सभी सेवाएं ठप, एलन मस्क ने लिए मजे, कहा- हमारा सर्वर ठीक है
- Meta Down: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट