माइक्रोसॉफ्ट के CIO जिम डुबोइस ने दिया इस्तीफा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Microsoft CIO Jim DuBois resingn
Jim DuBois

    टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज सॉफ्टेवयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) जिम डुबोइस ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। डुबोइस 1993 से कंपनी के साथ जुड़े थे और 2013 में वे कंपनी के साआईओ काा पद संभाला। बता दें कि हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 4,000 कर्मचारियों को हटाने की घोषणा की है।

    कर्ट डेल्बेन लेंगे जिम डुबोइस की जगह

    Kurt DelBene
    Kurt DelBene

    डुबोइस के इस्तीफे के बाद उनकी जगह माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ कर्मचारी कर्ट डेल्बेन मुख्य डिजिटल अधिकारी (सीडीओ) के रूप में लेंगे। गौरतलब है कि कंपनी अपने व्यापार के प्रसार पर फोकस करने के लिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना चाहती है। हालांकि नौकरी में यह कटौती कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का 10 प्रतिशत से भी कम है। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के 71,000 कर्मचारी हैं, वहीं पूरी दुनिया में कंपनी के 121,000 कर्मचारी हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें