2016 में भारत में इंटरनेट से जुड़े 6 करोड़ यूजर्स : ट्राई

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 04:59 PM IST
India Have 60 million new internet users in 2016, says TRAI
मोबाइल यूजर्स

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में भारत में 6 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़े हैं, जबकि 1 करोड़ लोगों ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन लिया है। बता दें कि भारत में फिलहाल इंटरनेट यूजर्स की संख्या 39.10 करोड़ है। इंटरनेट यूजर्स में मोबाइल से इंटरनेट एक्सेस करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है।

    ट्राई की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 94.3 फीसदी यूजर्स मोबाइल डाटा या डोंगल के जरिए इंटरनेट एक्सेस करते हैं। इसका सीधा मतलब सस्ते हुए स्मार्टफोन और डाटा प्लान से है।

    रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में भारती एयरटेल से 22.56 लाख यूजर्स जुड़े हैं, वहीं जियो ने साल के अंत तक 72.16 लाख ग्राहक जोड़े हैं। पिछले एक साल में मोबाइल यूजर्स की संख्या में 11.5 फीसदी की बृद्धि हुई है।

    बता दें कि चीन में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 73.1 करोड़ है। वहीं नैस्कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 तक भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 73 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें