आ गया बिना बैटरी वाला फोन, ऐसे करता है काम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 01:59 PM IST
A phone with no battery that can make Skype calls
A phone with no battery

    फोन सभी के पास है और सभी लोग बैटरी की समस्या से जूझ रहे हैं। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए बिना बैटरी वाले फोन का अविष्कार हो गया है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के शोधकर्ताओं ने यह संभव किया है। गर्व वाली बात यह है कि शोधकर्ताओं की टीम में भारतीय मूल का भी एक छात्र है।

    बिना बैटरी के कैसे काम करेगा फोन ?

    A phone with no battery
    A phone with no battery

    दरअसल यह फोन बैकस्केटर टेक्नोलॉजी पर आधारित है, हालांकि अभी इसका केवल प्रोटोटाइप ही तैयार किया गया है। जल्द ही इसे बिना बैटरी वाले डिवाइस बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    शोधकर्ताओं ने डेमो के दौरान एक डेमोंस्ट्रेशन वीडियो जारी किया जिसमें इस बिना बैटरी वाले फोन से कॉलिंग करते हुए देखा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के एसोशिएट प्रोफेसर और शोध के सहलेखक श्याम गोलाकोटा ने कहा, 'हम लोगों ने दुनिया का पहला ऐसा फोन बनाया है जो बिना ऊर्जा के काम करता है। यह फोन कॉलिंग के दौरान स्पीकर से निकलने वाली आवाज से भी ऊर्जा लेता है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें