डुअल कैमरे के साथ नूबिया M2 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Nubia M2 With Dual Cameras setup Launched in India
Nubia M2

    सप्ताह की शुरुआत में ही एन2 की लॉन्चिंग के बाद नूबिया ने अपना एक और नया फोन एम2 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से एक्सक्लूसिव तौर पर 10 जुलाई को सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए होगी। नूबिया एम2 शैंपेन गोल्डट और ब्लैक गोल्ड वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    नूबिया एम2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nubia M2
    Nubia M2

    फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, एंड्रॉयड मार्शमैलो, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, ओटीजी, यूसबी टाइप सी, जीपीएस और 3630mAh की बैटरी है जो नूयोपावर 2.5 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सोनी डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की कीमत 22,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें