14 नवंबर से दिल्ली में होगा LED एक्सपो, वाई-फाई से लेकर स्मार्ट बल्ब की दिखेगी झलक

नई दिल्ली में एलईडी एक्सपो होने वाला है जिसमें तमाम तरह की एलईडी लाइट्स देखने को मिलेंगी। एक्सपो का आयोजन 14-16 नवंबर के बीच डिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा। बता दें कि यह एलईडी लाइट्स का 21वां संस्करण है।
इस साल के LED एक्सपो में आठ अंतरराष्ट्रीय ग्रुप हिस्सा लेंगे। इस एक्सपो में 350 से अधिक प्रदर्शनी लगेगी। इसमें एक फ्यूचर जोन भी होगा जिसमें भविष्य में आने वाली एलईडी लाइट्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस प्रदर्शनी में चीन, हांगकांग, ताईवान, फिनलैंड, इटली,जापान, कोरिया और यूएई जैसे राष्ट्र हिस्सा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः आपके घर के बाहर लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट, एक क्लिक में कर सकेंगे बिजली के बिल और टैक्स का
वहीं, टाटा कम्युनिकेशंस, ओसराम ऑप्टो सेमीकंडक्टर, एमएलएस इंडिया, मिलेनियम जैसी कंपनियां, सेमीकंडक्टर, जुकी इंडिया, क्रिसेंट ऑप्टो अहमदाबाद, ग्लो ग्रीन, कॉम्पोनिक्स इंडिया, एडिसन ऑप्टो, एस आर इलेक्ट्रो, और मुरली लाइट शो में कुछ प्रमुख भागीदार होंगे।
एलईडी एक्सपो 2019 की हाइलाइट्स
- टाटा कम्युनिकेशंस स्ट्रीट लाइटिंग को बेहतर बनाने वाले स्मार्ट लाइटिंग, ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देगी। इसके अलावा कंपनी स्ट्रीट लाइट और कमांड सेंटर के बीच दो कंम्यूनिकेशन का मॉडल भी पेश करेगी।
- जार लाइट्स इंडिया द्वारा भारत में पहली बार, ऑटो क्लीन सोलर स्ट्रीट लाइट और स्मार्ट सोलर चार्ज कंट्रोलर के साथ दोहरी उत्पादन और आईआर, आरडी रिमोट ऑपरेशन लॉन्च करेगी।
- IoT स्मार्ट लाइटिंग सॉल्यूशन कहे जाने वाले "इकोएर्थ नियो" और स्मार्ट वाई-फाई बल्ब लॉन्च करेगी। कंपनी के स्मार्ट बल्ब को गूगल होम और अमेजन इको से कंट्रोल किया जा सकेगा।