आपके फोन में है यह एप तो तुरंत करें डिलीट, किसी भी वक्त बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 04 Nov 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Delete this Android app from mobile immediately that secretly purchases premium content
Android Malware

    पिछले सप्ताह से ही व्हाट्एसप की जासूसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा है कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है। यह सिर्फ हाल की एक घटना है। ऐसी तमाम खबरें प्रतिदिन आपको पढ़ने-सुनने को मिल जाएंगी। अब एक ऐसे ही एंड्रॉयड एप के बारे में रिपोर्ट सामने आई है जो किसी भी वक्त लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

    play store
    play store - फोटो : play store

    दरअसल गूगल प्ले-स्टोर पर एक कीबोर्ड एप है जिसे लाखों लोगों ने डाउनलोड किया है। यह कीबोर्ड एप यूजर्स की परमिशन के बिना उनके फोन में मौजूद बैकिंग एप या फिर डिजिटल पेमेंट वॉलेट से प्रीमियम कंटेंट खरीद रहा है। ऐसे में लोगों को पता भी नहीं चल रहा है और उनके अकाउंट से पैसे भी गायब हो रहे हैं।

    A.I.type
    A.I.type - फोटो : play store

    इस एप का नाम ‘ai.type’ है। बड़ी बात यह है कि यह एप प्ले-स्टोर पर अभी भी मौजूद है और इसे अभी तक 10 लाख से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। हालांकि इस एप द्वारा किए गए कुछ ट्रांजेक्शन को Secure-D ने रोका भी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें