Jio का यह रिचार्ज पैक देगा एयरटेल को कड़ी टक्कर, रोज मिलेगा इतना डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 Nov 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Rs 555 Prepaid Plan Compete Airtel Rs 558 Plan Know Which One Better
Reliance Jio and Airtel

    इस समय भारतीय टेलीकॉम मार्केट में प्रीपेड प्लान्स को लेकर जंग चल रही है, जिसमें सभी दूरसंचार कंपनियां लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिक सुविधाओं वाले पैक्स उतार रही हैं। इस कड़ी में देश की दिग्गज दूरसंचार कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio), वोडाफोन (Vodafone) और भारती एयरटेल (Airtel) ने कई रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं।

    वहीं, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से कड़ी टक्कर देती आई हैं। दूसरी तरफ उपभोक्ताओं ने भी दोनों कंपनियों के रिचार्ज पैक को बहुत पसंद किया हैं। आज हम आपको एयरटेल और जियो के 500 रुपये की रेंज वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको शानदार सुविधाएं मिलेंगी। तो आइए जानते हैं जियो के 555 रुपये, वोडाफोन के 500 रुपये और एयरटेल के 558 रुपये वाले पैक के बारे में...

    reliance jio jobs
    reliance jio jobs

    Reliance Jio का 555 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    जियो ने इस प्लान को आईयूसी मिनट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन दो जीबी डाटा (कुल 168 जीबी डाटा) मिलेगा। इसके साथ ही अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 आईयूसी मिनट दिए जाएंगे, लेकिन जियो टू जियो पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है।

    इसके अलावा यूजर्स 100 एसएमएस का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। दूसरी तरफ यूजर्स को पेटीएम से 555 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को रिचार्ज कराने पर 50 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन जियो के उपभोक्ता को इस ऑफर का फायदा 15 नवंबर पर से पहले उठा सकते हैं।

    airtel
    airtel

    Bharti Airtel का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान लोकप्रिय रिचार्ज पैक में से एक है। वहीं, एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान ने जियो और वोडाफोन जैसी कंपनियों के प्लान को कड़ी टक्कर दी है। उपभोक्ताओं को इस प्रीपेड पैक में तीन जीबी डाटा रोजाना मिलेगा। यूजर्स इस प्लान के जरिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। साथ ही उन्हें आईयूसी चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा एयरटेल के उपभोक्ता 100 एसएमएस का लाभ उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें