Airtel का सबसे बड़ा ऑफर, सिर्फ 299 रुपये में 3.3TB डाटा

एयरटेल और रिलायंस जियो की लड़ाई जगजाहिर है। एयरटेल ने हाल ही में अपने ब्रॉडबैंड प्लान अपडेट किए हैं। वहीं अब एयरटेल ने Airtel Xstream Fibre के तहत बड़ा ऑफर पेश किया है। बता दें कि एयरटेल एक्सट्रीम कंपनी का ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है।
एयरटेल एस्कट्रीम फाइबर के जरिए लोगों को 100एमबीपीएस तक की स्पीड मिल रही है। ऐसे में एयरटेल एक्सट्रीम का सीधा मुकाबला जियो फाइबर से है। अब एयरटेल ने पने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए 299 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में पूरे महीने तक अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। हालांकि आपको बता दें कि यह पैक एक एड ऑन पैक है यानी किसी अन्य प्लान के साथ आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Airtel Vs Vodafone Vs Jio: IUC चार्ज के बाद किसके प्लान में है ज्यादा फायदा
उदाहरण के तौर पर यदि आपने एयरटेल ब्रॉडबैंड का बेसिक यानी 799 रुपये वाला प्लान लिया है और आपका डाटा खत्म हो गया है तो आप 299 रुपये का एड ऑन पैक खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको अनलिमिटेड डाटा (3.3TB) मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान के तहत ग्राहकों को 100एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी।
- पत्रकारों की जासूसी के बाद मुश्किल में व्हाट्सएप, डिजिटल पेमेंट फीचर पर लग सकती है रोक
- पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट
- Motorola Razr फोल्डबल फोन के लॉन्च से पहले तस्वीरें हुई लीक, खास फीचर्स होगा लैस
- आप भी दोस्तों की लोकेशन आसानी से कर सकते है पता, ये है तरीका