टेलीकॉम क्षेत्र को अनुच्छेद 370 हटाने का मिला बंपर फायदा, जम्मू-कश्मीर में बढ़े लैंडलाइन यूजर्स

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा का सबसे बड़ा फायदा टेलीकॉम कंपनियों को हुआ है। जुलाई-सितंबर 2019 के बीच घाटी में लैंडलाइन कनेक्शन भी भारी इजाफा हुआ है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा के बाद से वहां इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं थीं, लेकिन अगस्त के अंत तक लैंडलाइन की सेवा चालू थी।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2019 के अंत तक घाटी में कुल लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स की संख्या 10,2,779 थी जो कि सितंबर के अंत तक 1,17,510 पहुंच गई थी। ऐसे में एक महीने में 14,731 नए लैंडलाइन कनेक्शन लगाए गए।
ये भी पढ़ेंः दो महीने में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने गंवाए 48 लाख ग्राहक, जियो से जुड़े 70 लाख लोग
इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा जो ध्यान देने वाली बात है वह यह है कि जम्मू-कश्मीर में विजिटर लोकेशन हिस्ट्री (वीएलआर) हमेशा 85 फीसदी तक रहता था, जो कि इन दो महीने की अवधि में 42 फीसदी तक आ गया। ऐसे में वीएलआर करीब 50 फीसदी की गिरावट देखी गई। बता दें कि वीएलआर एक्टिव मोबाइल यूजर्स की संख्या के बारे में बताने वाले एक प्रमुख बेंचमार्क है।
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मोबाइल और लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स की संख्या में महज 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं देश में फिलहाल 1.192 अरब मोबाइल और लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स हैं।
- Reliance Jio को उत्तर प्रदेश के इस सर्कल से हुई बंपर कमाई, एयरटेल और वोडाफोन को छोड़ा बहुत पीछे
- Samsung Galaxy M10s Review : क्या वाकई फुल पैसा वसूल है शानदार डिजाइन वाला यह सस्ता फोन?
- Jio यूजर्स को फिर लगा झटका, यह खास ऑफर हुआ बंद, पढ़ें पूरी खबर
- Twitter जल्द छह महीने पुराने अकाउंट्स को करने वाला है डिलीट, जानें वजह