Twitter जल्द छह महीने पुराने अकाउंट्स को करने वाला है डिलीट, जानें वजह

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी जल्द ही छह महीने से पुराने ट्विटर अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने वाली है। वहीं, कंपनी के इस कदम से प्लेटफॉर्म का स्पेस काफी हद तक खाली हो जाएगा।
दूसरी ओर ट्विटर ने उन यूजर्स को ई-मेल भेजे हैं, जिन्होंने छह महीने से अकाउंट लॉग-इन नहीं किया हैं। साथ ही यूजर्स को साइन अप करने के लिए 11 दिसंबर तक समय भी दिया गया है। लेकिन कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि कब तक अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Vivo V17 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा क्वाड कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट
ट्विटर ने दिया बड़ा बयान
ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा है कि हम अपने यूजर्स को शानदार सेवाएं देना चाहते हैं। इसके लिए हम छह महीने से पुराने अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने जा रहे हैं, जिससे अन्य यूजर्स को सटीक जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा है कि हम अपने यूजर्स को ट्विटर पर एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं, जिससे वह इस प्लेटफॉर्म का फायदा उठा सकें।
बता दें कि ट्विटर से पहले याहू ने 2013 में लाखों यूजर्स के अकाउंट्स डिलीट किए थे, जो 12 महीनों से इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल भी जल्द एक्टिव ना रहने वाले यूजर्स के अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट करने वाला है।