AC Temperature: क्या सच में 20-28 डिग्री तय होगी एसी के तापमान की सीमा, पर्यावरण मंत्री ने बताई सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

भविष्य में, विशेष रूप से 2050 के बाद, यदि जलवायु संकट और ऊर्जा संकट गहरा होता है तो सरकार इस तरह के नियमों पर विचार कर सकती है। फिलहाल सरकार लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रही है कि वे एसी का तापमान 24-26 डिग्री पर रखें ताकि पर्यावरण की मदद हो सके।

विज्ञापन
Govt unlikely to implement 20 to 28 degrees Celsius AC temperature range immediately Bhupender Yadav.
एसी - फोटो : Freepik.com

    विस्तार

    पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और खबरों में एक चर्चा जोरों पर है कि भारत सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच निर्धारित करने जा रही है। इस खबर के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं कि क्या सच में एसी का तापमान सरकार नियंत्रित करेगी? क्या यह सभी पर लागू होगा? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई और सरकार का पक्ष।

    दरअसल, पर्यावरण मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय लंबे समय से ऊर्जा की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। एक सुझाव के तौर पर यह प्रस्ताव आया था कि एसी का तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तय किया जाए ताकि बिजली की बचत हो और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सके।

    विज्ञापन

    पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में साफ कर दिया है कि फिलहाल सरकार ऐसी कोई योजना लागू नहीं कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि यह नियम कब लागू हो सकता है, तो उनका जवाब था, "ऐसी कोई स्थिति संभवतः 2050 के बाद ही आ सकती है।" इसका मतलब है कि निकट भविष्य में एसी के तापमान को लेकर कोई अनिवार्य नियम लागू नहीं होने वाला। फिलहाल यह सिर्फ एक सुझाव या जागरूकता अभियान का हिस्सा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें