Alert: डॉक्टर ने फेसबुक पर देखा विज्ञापन, क्लिक किया और हो गई 36 लाख रुपये की ठगी
समस्या तब शुरू हुई जब डॉक्टर ने अपने मुनाफे को निकालने की कोशिश की। न तो निवेश किए पैसे मिले और न ही उनके निवेश अकाउंट में लॉगिन हो सका। तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

विस्तार
भारत में निवेश से जुड़ी ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोलकाता से सामने आया है, जहां एक डॉक्टर फेसबुक पर दिखे एक विज्ञापन के झांसे में आकर 36 लाख रुपये गंवा बैठे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ठगी करीब दो महीने तक चली।
रिपोर्ट के अनुसार बरासत निवासी इस डॉक्टर ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जो एक फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म जैसा दिख रहा था। ज्यादा कमाई और बेहतर निवेश सलाह पाने के इरादे से उन्होंने इस विज्ञापन पर क्लिक किया। विज्ञापन सीधे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर ले गया, जो शेयर बाजार से जुड़े टिप्स और निवेश सलाह देने का दावा कर रहा था।
ग्रुप में एडमिन्स और फर्जी मेंबर्स लगातार ऐसे संदेश भेज रहे थे जिससे यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह असली लगे। उनके बार-बार समझाने पर डॉक्टर ने निवेश करना शुरू किया। उन्होंने 10 अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 36 लाख रुपये का निवेश कर दिया।
समस्या तब शुरू हुई जब डॉक्टर ने अपने मुनाफे को निकालने की कोशिश की। न तो निवेश किए पैसे मिले और न ही उनके निवेश अकाउंट में लॉगिन हो सका। तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
राज्य CID ने जांच शुरू की और जांच के दौरान आनंदपुर के मदुरदाहा इलाके से 34 वर्षीय फिल्म निर्माता और व्यवसायी प्रसेंजित रंजन नाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नाथ ही इस ठगी के मुख्य लाभार्थी हैं। जांच में पता चला कि ठगी की गई रकम में से 18 लाख रुपये नाथ की कंपनी The Local Brand Shop में ट्रांसफर किए गए। नाथ फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य शामिल लोगों का भी पता लगाया जा सके।
- Google Pixel 7: इस देश में गूगल के स्मार्टफोन पर लगा बैन, नेटवर्क के पेटेंट को लेकर हुई कार्रवाई
- Social Media: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया कंपनियां यूजर कंटेंट के लिए जिम्मेदार होंगी
- Gemma 3n: गूगल ने लॉन्च किया नया एआई मॉडल, बिना इंटरनेट भी करेगा काम, किसी भी फोन में चलेगा
- Doppl: गूगल ने लॉन्च किया नया एप, फोन पर ही ट्राय कर सकेंगे नए कपड़े