Tech News: गूगल जल्द जारी करेगा नया अपडेट, एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा आईफोन का यह बड़ा फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Dec 2023 02:30 PM IST
सार

गूगल अपने एंड्रॉयड फोन के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर भी एपल के आईफोन की तरह एंड्रॉयड फोन की बैटरी के हेल्थ के बारे में जानकारी देगी। एंड्रॉयड ऑथरिटी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि गूगल एंड्रॉयड 14 के साथ बैटरी हेल्थ फीचर पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Google will soon allow Android users to check their battery health
Android 14 Beta - फोटो : Android

    विस्तार

    बैटरी को लेकर सभी तरह के स्मार्टफोन यूजर्स परेशान रहते हैं। आईफोन वालों को तो बैटरी की हेल्थ फोन में ही नजर आ जाती है कि उनकी बैटरी की कंडीशन क्या है लेकिन एंड्रॉयड के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। एंड्रॉयड वाले अपनी बैटरी की लाइफ और हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि गूगल ने अपने यूजर्स की दुःख को महसूस किया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने एंड्रॉयड फोन के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर भी एपल के आईफोन की तरह एंड्रॉयड फोन की बैटरी के हेल्थ के बारे में जानकारी देगी। एंड्रॉयड ऑथरिटी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि गूगल एंड्रॉयड 14 के साथ बैटरी हेल्थ फीचर पर काम कर रहा है। एंड्रॉयड 14 बैटरी स्टेटस दिखेगा और इसका अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपने पिक्सल फोन के लिए बैटरी हेल्थ का फीचर जारी किया है। पिक्सल फोन में नए फीचर को battery information के नाम से देखा जा सकता है। इसमें बैटरी के बारे में पूरी जानकारी होगी जैसे बैटरी को कितनी बार चार्ज किया गया है, इसकी हेल्थ कितनी बची है। इसके अलावा इसमें यह भी जानकारी मिलेगी आपने पहली बार अपने फोन को कब इस्तेमाल किया था। कुल मिलाकर कहें तो गूगल एंड्रॉयड के बैटरी हेल्थ की जानकारी एपल के आईफोन के मुकाबले बेहतर तरीके से देने की तैयारी कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें