अलर्ट: साइबर फ्रॉड के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे इंजीनियर, अब पुणे के टेकी को लगा 17 लाख का चूना
साइबर फ्रॉड के कई नए तरीके सामने आए हैं। एक कॉमन चीज सामने आई है और वह यह कि नए तरीके के साइबर फ्रॉड के शिकार सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हो रहे हैं। ताजा मामला पुणे के एक इंजीनियर से जुड़ा है। साइबर ठगों ने इस बार इंजीनियर को शिकार बनाया है और उसे 17 लाख रुपये का चूना लगाया है।

विस्तार
साल 2023 अब खत्म होने वाला है। इस साल कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। इनमें साइबर फ्रॉड भी शामिल हैं। इस साल साइबर फ्रॉड के ऐसे-ऐसे मामले सामने आई हैं जो हैरान करने वाले हैं। साइबर फ्रॉड के कई नए तरीके सामने आए हैं। एक कॉमन चीज सामने आई है और वह यह कि नए तरीके के साइबर फ्रॉड के शिकार सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हो रहे हैं।
देश में इस बार साइबर फ्रॉड की जितनी घटनाएं हुई हैं उनमें से अधिकतर घटनाएं इंजीनियर या अधिक पढ़े-लिखे के साथ हुई हैं। ताजा मामला पुणे के एक इंजीनियर से जुड़ा है। साइबर ठगों ने इस बार इंजीनियर को शिकार बनाया है और उसे 17 लाख रुपये का चूना लगाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक 34 वर्षीय इंजीनियर के साथ 17 लाख रुपये की ठगी हुई है। इंजीनियर को सोशल मीडिया पर पार्ट टाइम जॉब का एक ऑफर दिखा था। जॉब ऑफर के साथ एक लिंक भी था जिस पर क्लिक करने के बाद इंजीनियर के पास एक कॉल आया और उसे बताया गया कि उसने जिस ऑफर पर क्लिक किया था, यह कॉल उसी संबंध में है।
- दूरसंचार विधेयक 2023: होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, तीन साल की जेल और 50 लाख जुर्माने का भी प्रावधान
- Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज-10 का सपोर्ट बंद करने से कबाड़ हो जाएंगे 24 करोड़ पीसी, रिपोर्ट में दावा
- Israel War: आईफोन ने बुलेटप्रूफ जैकेट की तरह गोली को रोका, बच गई इस्राइली सैनिक की जान, जवान से मिले नेतन्याहू
- इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकेंगे WhatsApp स्टेटस