Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज-10 का सपोर्ट बंद करने से कबाड़ हो जाएंगे 24 करोड़ पीसी, रिपोर्ट में दावा

गुलाम अहमद
टेक डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरूगुलाम अहमद
Fri, 22 Dec 2023 04:21 AM IST
सार

कैनालिस रिसर्च के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट पीसी में उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक वाले अगली पीढ़ी के ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) लाने की तैयारी कर रही है, जो संभावित रूप से सुस्त पीसी बाजार को बढ़ावा दे सकती है।

विज्ञापन
Microsoft announced to end support for Windows 10 from 14 October 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 14 अक्तूबर 2025 तक विंडोज 10 का सपोर्ट बंद करने का एलान किया है। इसके चलते करीब 24 करोड़ पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) महज कबाड़ बनकर रह जाएंगे। टेक कंपनी कैनालिस ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। पीसी से निकलने वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वजन करीब 320,000 कारों के बराबर हो सकता है।

    कैनालिस की चेतावनी के मुताबिक, अगर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 में सुरक्षा अपडेट नहीं देगी तो उसके उपकरणों की मांग कम हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ने बिना सालाना कीमत बताए अक्तूबर 2028 तक विंडोज 10-पीसी के लिए सुरक्षा अपडेट देने का एलान किया था। कैनालिस ने कहा कि अगर विस्तारित विंडोज 10 सपोर्ट की कीमत पहले जैसी होती है तो नए पीसी को अपग्रेड करना ज्यादा महंगा हो सकता है। इससे स्क्रैप की तरफ जाने वाले पुराने पीसी की संख्या बढ़ जाएगी।

    विज्ञापन

    हार्ड ड्राइव का हो सकता है इस्तेमाल

    पर्सनल कंप्यूटर और डाआ स्टोरेज सर्वर में उपयोग की जाने वाली हार्ड ड्राइव को इलेक्ट्रिक वाहन मोटर्स और यहां तक कि नई ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल के लिए इकट्ठी सामग्री को रीसाइकल किया जाता है। नोवोऑन मैग्नेटिक्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर पीटर अफ्युनी ने कहा, पुराने कंप्यूटरों को ऐसे मैग्नेट में बदलने से बिजली की टिकाऊ प्रौद्योगिकियों जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों और पवन टरबाइनों को बिजली की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अक्तूबर 2025 तक बंद होगा माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट

    माइक्रोसॉफ्ट अक्तूबर 2025 तक विंडोज 10 के लिए सपोर्ट देना बंद कर देगी। ओएस की अगली पीढ़ी से पीसी में उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक लाने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे सुस्त पीसी बाजार को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक विंडोज-11 को लेकर कुछ भी एलान नहीं किया है।

    अगली पीढ़ी के ओएस लाने की है तैयारी

    कैनालिस रिसर्च के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट पीसी में उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक वाले अगली पीढ़ी के ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) लाने की तैयारी कर रही है, जो संभावित रूप से सुस्त पीसी बाजार को बढ़ावा दे सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें