Israel War: आईफोन ने बुलेटप्रूफ जैकेट की तरह गोली को रोका, बच गई इस्राइली सैनिक की जान, जवान से मिले नेतन्याहू
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अस्पताल में भर्ती सैनिक से मुलाकात की और उसे एक नया आईफोन भी दिया।

विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच गाजा में दो महीने से अधिक समय से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए युद्ध में दोनों तरफ से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। युद्ध के बीच चौंकाने वाली खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल के आईफोन के कारण एक इस्राइली सैनिक की जान बच गई। ऐसा दावा है कि एपल के आईफोन ने बुलेट को रोक दिया, इससे इस्राइली सैनिक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और उसकी जान बच सकी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अस्पताल में भर्ती सैनिक से मुलाकात की और उसे एक नया आईफोन दिया। पीएम नेतन्याहू के अस्पताल जाकर सैनिक से मुलाकात करने और नया आईफोन देने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। जिसमें नेतन्याहू बुलेट लगने से टूटे आईफोन को हाथ में लेकर देख रहे हैं। फोन पर बुलेट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
बता दें, एपल का दावा है कि उसके आईफोन डस्ट और वाटरप्रूफ के साथ बहुत अधिक तापमान में भी काम कर सकते हैं। इस घटना के बाद से कहा जा रहा है कि आईफोन बुलेटप्रूफ भी हैं। पहले भी हो ऐस चुका है, जब आईफोन के कारण किसी शख्स की जान बच गई है। साल 2022 में आईफोन के कारण यूक्रेन के एक सैनिक की जान बच गई थी।