गूगल की नई पॉलिसी: इंटरनेट पर अब नहीं कर पाएंगे किसी को बदनाम, सर्च रिजल्ट होंगे डाउन
आए दिन ऑनलाइन प्रताड़ना में काफी इजाफा हो रहा है। केवल अमेरिका में ही 41 फीसदी वयस्क ऑनलाइन प्रताड़ना के शिकार हुए हैं। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन दुर्व्यवहार में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसमें धमकी देना, गंदी भाषा का इस्तेमाल और आपत्तिजनक कंटेंट आदि शामिल हैं।

विस्तार
सोशल मीडिया के इस दौर में आपत्तिजनक कंटेंट के जरिए लोगों को बदनाम करना आम बात हो गई है, लेकिन गूगल अब ऐसा नहीं करने देगा। कई बार इंटरनेट के जरिए लोगों को बदनामी का डर दिखाकर उनसे वसूली की खबरें सामने आती हैं, तो कई बार इंटरनेट के जरिए बदनामी की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल भी किया जाता है। गूगल ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किए हैं जिसके बाद इस तरह के मामलों पर रोक लगेगी।
कई वेबसाइट कथित धोखेबाजों और यौन हिंसा करने वालों के बारे में गलत तरीके शिकायतें करने के लिए उकसाती हैं, उसके बाद लोग सोशल मीडिया और अन्य वेबसाइट के जरिए किसी खास के बारे में अपनी-अपनी राय बनाने लगते हैं। लगातार कई सारे पोस्ट होने के कारण वह गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखने लगती है। इसके बाद असली खेल शुरू होता है और पीड़ित से पोस्ट को डाउन करने के लिए वसूली के तौर पर हजारों डॉलर की मांग होती है।
अब गूगल ने अपने सर्च एल्गोरिदम को बदलने की योजना बनाई है जिसके बाद प्रीडेटर्सअलर्टडॉटयूएस और बेडगर्लरिपोर्टडॉटडेट जैसे डोमेन के तहत काम करने वाली वेबसाइट को सर्च रिजल्ट में दिखने से रोका जा सकेगा। जब कोई यूजर अपनी बदनामी की डर से पोस्ट हटाने के लिए शिकायत करता है तो उसके एवज में उससे पैसे मांगे जाते हैं। गूगल ने हाल ही में संपन्न हुए अपने I/O में ऑनलाइन प्रताड़ना को रोकने के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दी है जिसे मल्टीटास्क यूनिफाइडड मॉडल (MUM) नाम दिया गया है।
ऑनलाइन प्रताड़ना में हो रहा लगातार इजाफा
एक रिपोर्ट के मुताबिक आए दिन ऑनलाइन प्रताड़ना में काफी इजाफा हो रहा है। केवल अमेरिका में ही 41 फीसदी वयस्क ऑनलाइन प्रताड़ना के शिकार हुए हैं। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन दुर्व्यवहार में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसमें धमकी देना, गंदी भाषा का इस्तेमाल और आपत्तिजनक कंटेंट आदि शामिल हैं।
- Realme का पहला लैपटॉप अगले सप्ताह होगा लॉन्च, टैब की भी होगी बाजार में एंट्री
- Samsung Galaxy M32 इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, फीचर्स आए सामने
- एपल वॉच जैसे फीचर्स के साथ Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
- Power Bank Apps: चार महीने में ठगों ने कैसे उड़ाए 250 करोड़, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी