Samsung Galaxy M32 इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, फीचर्स आए सामने
फोन के अन्य फीचर्स की बात करें इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे और 6000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy M32 दो कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की डिजाइन सैमसंग की वेबसाइट पर भी देखी गई है।

विस्तार
सैमसंग की एम सीरीज का नया स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy M32 की लॉन्चिंग इसी महीने भारत में होगी। Samsung Galaxy M32 के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M32 में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे और 6000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy M32 दो कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की डिजाइन सैमसंग की वेबसाइट पर भी देखी गई है।
लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह फोन दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनमें से एक 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं।
Samsung Galaxy M32 की संभावित स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M32 को एंड्रॉयड 11 आधारित One UI के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले मिलेगी। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो फोन में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें से प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर f/1.8 होगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा।
- एपल वॉच जैसे फीचर्स के साथ Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
- Power Bank Apps: चार महीने में ठगों ने कैसे उड़ाए 250 करोड़, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी
- खुलासा: ट्रंप के आगे झुका था, रिकॉर्ड किए थे खुफिया समिति के दो सदस्यों के फोन
- फैसला: नए आईटी नियमों से नहीं बचेंगे चैनल-अखबारों के डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकार ने ठुकराया अनुरोध