एपल वॉच जैसे फीचर्स के साथ Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
Syska Bolt SW200 में 1.28 इंच की टचस्क्रीन आईपीएस LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी सिस्का ने अपनी नई स्मार्टवॉच Syska Bolt SW200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Syska Bolt SW200 में ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर के अलावा, हैंड सैनिटाइजेशन और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। बता दें कि हैंड सैनिटाइजेशन (हाथ साफ करना) का फीचर इससे पहले एपल वॉच सीरीज 6 में ही है। इस स्मार्टवॉच के लिए सिस्का ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। Syska Bolt SW200 को कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Syska Bolt SW200 की कीमत
Syska Bolt SW200 की कीमत 5,499 रुपये है, हालांकि फ्लिपकार्ट से इसे 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट इसे 54 फीसदी की छूट के साथ बेच रहा है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह छूट कब तक मिलेगी। Syska Bolt SW200 को तीन कलर वेरियंट ऑशियन ग्रीन, स्पेस ब्लैक और स्पेक्ट्रा ब्लू में खरीदा जा सकता है।
Syska Bolt SW200 की स्पेसिफिकेशन
Syska Bolt SW200 में 1.28 इंच की टचस्क्रीन आईपीएस LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें Li-Ion बैटरी दी गई है जिसे लेकर 10 दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच का वजन 55 ग्राम है। इसकी बॉडी मेटल की और स्ट्रैप थर्मोप्लास्टिक की है।
Bolt SW200 के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे जिन्हें Syska Fit Bolt एप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉच पर कॉल, मैसेज और ई-मेल सभी तरह के नोटिफिकेशन मिलेंगे। वॉच के साथ हैंड सैनिटाइजेशन, वॉटर रिमाइंडर, महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी ट्रैकिंग, सेडेनेटरी अलर्ट, हार्ट रेट मॉनिटर, म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें 10 स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलेंगे जिनमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, स्विमिंग आदि शामिल हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है।
- Power Bank Apps: चार महीने में ठगों ने कैसे उड़ाए 250 करोड़, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी
- खुलासा: ट्रंप के आगे झुका था, रिकॉर्ड किए थे खुफिया समिति के दो सदस्यों के फोन
- फैसला: नए आईटी नियमों से नहीं बचेंगे चैनल-अखबारों के डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकार ने ठुकराया अनुरोध
- Fact Check: इन नंबर पर कॉल करते ही फोन हो जाएगा हैक, बैंक की जानकारी भी होगी लीक