Realme का पहला लैपटॉप अगले सप्ताह होगा लॉन्च, टैब की भी होगी बाजार में एंट्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Jun 2021 03:51 PM IST
सार

लैपटॉप में बहुत ही कम बेजल मिलेगा और टॉप पर रियलमी का लोगो होगा। Realme Pad की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसकी डिजाइन भी स्लिम होगी और किनारे शार्प होंगे। डिजाइन के मामले में रियलमी का यह पैड एपल के iPad Pro जैसा होगा।

विज्ञापन
Realme Laptop and Tablet to launch Alongside Realme GT 5G Phone on June 15 Teased
Realme GT - फोटो : twitter.com/MADHAVSETH

    विस्तार

    रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme GT 5G अगले सप्ताह ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। Realme GT 5G फोन के साथ कंपनी अपना पहला लैपटॉप और टैबलेट भी पेश करने वाली है। इसकी जानकारी रियलमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर माधव सेठ ने ट्वीट करके दी है। कंपनी के पहला लैपटॉप का नाम Realme Book और टैबलेट का नाम Realme Pad हो सकता है।

    माधव सेठ ने एक पोस्टर को भी ट्वीट किया है जिसमें GT दिखाई दे रहा है लेकिन ध्यान से देखने पर T भी दिखाई दे रहा है जिसकी डिजाइन लैपटॉप की तरह है। इसमें यूएसबी पोर्ट भी दिखाई दे रहे हैं। Realme GT 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग 15 जून को शाम बजे 5.30 बजे होने वाली है।

    विज्ञापन

    इससे पहले भी Realme Book लैपटॉप की कई तस्वीरें सामने आई हैं। रियलमी बुक की डिजाइन एपल के MacBook की तरह है। कहा जा रहा है कि रियलमी बुक लैपटॉप की बॉडी एल्यूमीनियम की होगी जिसमें 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले होगी। स्पीकर ग्रील नीचे की ओर होगा। लैपटॉप में बहुत ही कम बेजल मिलेगा और टॉप पर रियलमी का लोगो होगा। Realme Pad की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसकी डिजाइन भी स्लिम होगी और किनारे शार्प होंगे। डिजाइन के मामले में रियलमी का यह पैड एपल के iPad Pro जैसा होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में रियलमी इंडिया ने Realme C25s को भारत में लॉन्च किया है। Realme C25s को कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Realme C25s को भारत में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और चार रियर कैमरे भी हैं। यह फोन इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Realme C25 का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Realme C25s की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें