सीईओ की सिक्योरिटी: मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा में फेसबुक ने हर दिन खर्च किए 46 लाख रुपये
करीब 72 करोड़ रुपये अतिरिक्त सुरक्षा पर खर्च हुए जिनमें प्री-टैक्स अलाउंस भी शामिल हैं।

विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर भी कंपनी करोड़ों रुपये खर्च करती है। इसका खुलासा एक नई रिपोर्ट में हुआ है। फेसबुक ने 2020 में कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर 2.3 करोड़ डॉलर यानी करीब 171 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। प्रतिदिन के हिसाब से इसे देखें तो जुकरबर्ग की सुरक्षा पर हर रोज करीब 46 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसकी जानकारी फेसबुक ने ही सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमीशन को दी है।
कहां-कहां हुए कितने खर्च?
साल 2020 में मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर 171 करोड़ रुपये खर्च हुए जिनमें से 99 करोड़ रुपये उनके घर और निजी सुरक्षा पर और बाकी के करीब 72 करोड़ रुपये अतिरिक्त सुरक्षा पर खर्च हुए जिनमें प्री-टैक्स अलाउंस भी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जुकरबर्ग की सुरक्षा के खर्च में इजाफा खासतौर पर कोविड-19 यात्रा प्रोटोकॉल और अमेरिकी चुनाव के दौरान सुरक्षा कवरेज में बढ़ोतरी के कारण हुआ है।
ये भी पढ़ें: सितंबर 2019 से पहले लीक हुए थे 530 मिलियन यूजर्स के डाटा: फेसबुक
इस खर्च पर कंपनी ने एक बयान में कहा है कि सीईओ पर होने वाला यह खर्च जरूरत और समय के मुताबिक उचित है। जुकरबर्ग वार्षिक वेतन के रूप में केवल 1 डॉलर लेते हैं। उन्हें कोई भी बोनस, इक्विटी पुरस्कार या अन्य भत्ते नहीं मिलते।
बता दें कि हाल ही में फेसबुक के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक होने की रिपोर्ट आई थी। इस डाटा लीक में करीब 106 देशों के यूजर्स के डाटा शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक है। सारा डाटा ऑनलाइन और मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया।
इस डाटा लीक में 106 देशों के फेसबुक यूजर्स के डाटा हैं जिनमें 32 मिलियन डाटा अमेरिकी यूजर्स, 11 मिलियन ब्रिटेन के यूजर्स और 6 मिलियन भारतीय यूजर्स के डाटा शामिल हैं। लीक डाटा में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल आदि शामिल हैं। कई यूजर्स के फोन नंबर भी लीक हुए हैं।
- सबसे बड़ा ऑफर: इस स्मार्टफोन पर मिल रही 40 हजार रुपये की छूट, डुअल स्क्रीन से लैस है फोन
- प्राइवेसी में सेंध: Clubhouse के 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक, कंपनी ने किया इनकार
- सेल: सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानें फीचर्स और कीमत
- Samsung Galaxy A52 Review: बढ़िया कैमरा के साथ एक फैशनेशबल स्मार्टफोन