सितंबर 2019 से पहले लीक हुए थे 530 मिलियन यूजर्स के डाटा: फेसबुक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Apr 2021 09:47 AM IST
सार

डाटा लीक में करीब 106 देशों के यूजर्स के डाटा शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक है। सारा डाटा ऑनलाइन और मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया।

विज्ञापन
Facebook data leak company says data on 530 million users scraped before September 2019
Facebook - फोटो : social media

    विस्तार

    हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि फेसबुक के 530 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक हो गई है और हैकर्स फोरम पर मुफ्त में उपलब्ध है। इस डाटा लीक के बाद फेसबुक ने कहा कि यह डाटा लीक हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि 2019 में हुए डाटा लीक का हिस्सा है। अब कंपनी ने कहा है कि 2019 में एक फीचर का गलत इस्तेमाल करके यह डाटा लीक किया गया था और यह काम सितंबर 2019 से पहले हुआ था।

    इस डाटा लीक पर फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा, 'सितंबर 2019 से पहले एक टूल का गलत फायदा उठाकर यूजर्स की प्रोफाइल से डाटा निकाला गया और एक टूल के लिए कॉन्टेक्ट नंबर को सिंक किया गया। इस बग की पहचान उसी समय हो गई थी और इसे फिक्स कर दिया गया था। अब प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई बग नहीं है।'

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही फेसबुक के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक होने की रिपोर्ट आई थी। इस डाटा लीक में करीब 106 देशों के यूजर्स के डाटा शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक है। सारा डाटा ऑनलाइन और मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस डाटा लीक में 106 देशों के फेसबुक यूजर्स के डाटा हैं जिनमें 32 मिलियन डाटा अमेरिकी यूजर्स, 11 मिलियन ब्रिटेन के यूजर्स और 6 मिलियन भारतीय यूजर्स के डाटा शामिल हैं। लीक डाटा में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल आदि शामिल हैं। कई यूजर्स के फोन नंबर भी लीक हुए हैं

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें