सबसे बड़ा ऑफर: इस स्मार्टफोन पर मिल रही 40 हजार रुपये की छूट, डुअल स्क्रीन से लैस है फोन

LG ने स्मार्टफोन बिजनेस को पिछले सप्ताह ही आधिकारिक तौर पर अलविदा कहा है और अब कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के बेचना शुरू कर दिया है। LG Wing के साथ कंपनी ने बड़ी छूट का एलान किया है। LG Wing पर 40,000 रुपये की छूट मिल रही है। आइए ऑफर, नई कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं। LG Wing की खासियत इसकी यूनिक डिजाइन ही है। इसकी डिस्प्ले 90 डिग्री तक मुड़ सकती है।

LG Wing की नई कीमत
LG Wing को भारत में 69,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे महज 29,999 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। ऐसे में देखा जाए तो इस फोन की कीमत में 40,000 रुपये की कटौती हुई है। इस फोन के साथ एक साल का वारंटी मिल रही है और अगले पांच साल तक सर्विस मिलेगी। नई कीमत के साथ फोन की बिक्री 13 अप्रैल से होगी।

LG Wing की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Q OS मिलेगा। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। फोन में P-OLED फुल विजन प्राइमरी डिस्प्ले है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 3.9 इंच की फुल एचडी प्लस G-OLED है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।