सेल: सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानें फीचर्स और कीमत

सैमसंग ने इसी महीने के पहले सप्ताह में दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 शामिल हैं। इनमें से गैलेक्सी एफ02एस की बिक्री 9 अप्रैल से हो रही है और अब वहीं Samsung Galaxy F12 की बिक्री आज यानी 12 अप्रैल से शुरू हो हो रही है। गैलेक्सी एफ12 में चार रियर कैमरे के साथ नॉच डिस्प्ले दी गई है। आइए जानते हैं फोन की की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

Samsung Galaxy F12 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन सेलेस्टियल ब्लैक, सी ग्रीन और स्काई ब्लू कलर में मिलेगा। सैमसंग के इस फोन की बिक्री आज यानी 12 अप्रैल से भारत में शुरू हो रही है। फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy F12 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F12 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 Core है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में सैमसंग का इनहाउस Exynos 850 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- Samsung Galaxy A52 Review: बढ़िया कैमरा के साथ एक फैशनेशबल स्मार्टफोन
- बेस्ट स्मार्टफोन: 13000 रुपये में 128GB स्टोरेज वाले टॉप फोन, बड़ी बैटरी भी मिलेगी
- गूगल का नया फीचर: अपने आप रिकॉर्ड हो जाएंगे अनजान कॉल, ऐसे करें सेटिंग
- अनोखा: सैमसंग ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘डू-इट-ऑल’ स्मार्ट मॉनिटर, OTT एप का भी मिलेगा सपोर्ट