Facebook ने लॉन्च किया 'Quiet Mode', सोशल मीडिया की लत से दिलाएगा छुटकारा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
facebook launched quiet mode now users mute notifications know about it
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने अपने IOS यूजर्स के लिए Quiet Mode को लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फीचर के तहत यूजर्स एप में आने वाले नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकेंगे। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी इस फीचर को मई में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी करेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि हम इस टूल के जरिए लोगों की सोशल मीडिया की लत को छुड़वाएंगे और इस प्लेटफॉर्म पर बिताए गए समय को भी कम करेंगे।

    यूजर्स को नए मैसेज और नोटिफिकेशन को म्यूट करने के लिए इस मोड में टाइम सेट करना होगा। इसके बाद यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और तय समय के अंदर हर तरह की नोटिफिकेशन अपने आप म्यूट हो जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स इस फीचर के जरिए यह भी जान सकेंगे कि उन्होंने फेसबुक पर कितना समय बिताया है।

    विज्ञापन

    फेसबुक के हेल्थ विभाग के अधिकारी कांग जिन का कहना है कि यूजर्स हमारे नए मोड के जरिए सोशल मीडिया की लत को छुटकारा पा सकेंगे। साथ ही यह मोड यूजर्स को मैन्युअली नोटिफिकेशन म्यूट करने की सुविधा देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर एप में मौजूदा म्यूट पुश नोटिफिकेशन से बहुत अलग है। फेसबुक का पुराना फीचर केवल पुश नोटिफिकेशन को ही म्यूट करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें