Vodafone-idea ने ग्राहकों को दिया तोहफा, हर एक रिचार्ज पर मिलेंगे पैसे वापस

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए खास स्कीम रिचार्ज फॉर गुड की शुरुआत की है। इस स्कीम तहत यूजर्स को रिचार्ज कराने पर 6 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। यह स्कीम 9 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चालू रहेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि हमने इस स्कीम की शुरुआत लॉकडाउन को ध्यान में रखकर की है। साथ ही हम ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक रिचार्ज की सुविधा पहुंचाना चाहते हैं।

RechargeForGood स्कीम
इस स्कीम के तहत यूजर्स अपने दोस्तों, परिवार के लोगों या फिर कंपनी के अन्य ग्राहकों के मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकेंगे। इसके बदले उन्हें 6 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। कंपनी ने इस स्कीम को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो लॉकडाउन के दौरान अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं।

ऐसे मिलेगा रिचार्ज के बदले कैशबैक
कैशबैक पाने के लिए आपको सबसे पहले माय वोडाफोन या फिर माय आइडिया मोबाइल एप पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद कंपनी आपको हर एक रिचार्ज के बदले 6 फीसदी तक का कैशबैक देगी, जिसका उपयोग अगले रिचार्ज में किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इससे पहले जियो अपने यूजर्स के लिए इस तरह की सर्विस पेश कर चुकी है।
- लॉकडाउन के दौरान 71 फीसदी यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर हैं एक्टिव: रिपोर्ट
- लॉकडाउन के दौरान बढ़ा साइबर धोखाधड़ी का खतरा, मोबाइल फोन का हो सकता है इस्तेमाल
- देश को महामारी से बचाने में भारतीय युवा शक्ति की ये खोजें बन सकती है 'ब्रह्मास्त्र'
- लॉकडाउन में ऑनलाइन गेमिंग तो बढ़ रहा है लेकिन पर्दे के पीछे बहुत कुछ हो रहा