Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान Whatsapp में हुआ इतना बदलाव, जानें यहां

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus whatsapp introduces features including forwarded messages and 15 sec video status know in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ कनेक्ट रहने के लिए सबसे ज्यादा व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया है। तो दूसरी तरफ व्हाट्सएप ने भी यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अपने प्लेटफॉर्म में कई अहम बदलाव किए हैं, जिनमें ग्रुप वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। तो आज हम आपको उन बदलावों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म को बदल दिया है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में...

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : whatsapp

    15 सेकेंड का वीडियो स्टेटस

    लॉकडाउन के दौरान यूजर्स ने व्हाट्सएप पर जमकर वीडियो स्टेटस शेयर किए हैं, जिसकी वजह से कंपनी के सर्वर पर बहुत दबाव पड़ा है। व्हाट्सएप ने इस दबाव कम करने के लिए ही वीडियो स्टेटस की लिमिट को कम कर दिया है। अब यूजर्स व्हाट्सएप पर सिर्फ 15 सेकेंड की वीडियो ही शेयर कर पाएंगे। इससे पहले यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर 30 सेकेंड का वीडियो स्टेटस ही डाल पाते थे।

    Whatsapp
    Whatsapp

    फॉरवर्ड मैसेज को किया सीमित

    सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर व्हाट्सएप ने बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग को सीमित कर दिया है। व्हाट्सएप यूजर्स अब किसी मैसेज को एक बार में ही सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी, हालाकि यह फीचर एक अपडेट के बाद ही एक्टिव होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें