लॉकडाउन के दौरान स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, तो ये तरीकें आएंगे बहुत काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Apr 2020 01:46 PM IST
Coronavirus how to improve smartphone battery life during lockdown know in hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के चलते लोग सबसे ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई फोन पर गेम खेल रहे हैं, तो कई इसपर वीडियो देखने के साथ-साथ गानें सुन रहे हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का इतना इस्तेमाल होने से इसकी बैटरी पर भी अच्छा-खासा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से डिवाइस की बैटरी लाइफ कम हो जाती है। तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकेंगे। आइए इन टिप्स पर डालते हैं एक नजर...

    Location Track
    Location Track

    लोकेशन ऑफ करें

    आपके फोन में कई एप होंगे जिन्हें लोकेशन की जरूरत होगी। जैसे- गूगल मैप्स। जब मैप्स की जरूरत न हो तो अपने स्मार्टफोन की लोकेशन ऑफ कर दें, क्योंकि लोकेशन ट्रैक करने में बहुत ज्यादा बैटरी की खपत होती है।

    Mobile Battery
    Mobile Battery

    वाइब्रेशन ऑफ करें

    आपमें से कई लोगों को फोन को वाइब्रेशन मोड में रखना पसंद होगा लेकिन शायद आप इस बात से अंजान हैं कि वाइब्रेशन मोड में फोन को टच करने, कॉल आने और कॉल करने में बैटरी बहुत खत्म होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें