चीन का बड़ा फैसला, बिना फेस स्कैन किए नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे मोबाइल

चीन को निगरानी का देश कहा जाता है, क्योंकि चीन के लोगों पर सरकार जितनी नजर रखती है, उतना शायद ही किसी अन्य देश में होता है। चीन की सरकार ने अब एक नया कानून बनाया है जिसके तहत बिना फेस स्कैन किए आपको सिम कार्ड नहीं मिलेगा और आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चीन की सरकार के इस फैसले पर विवाद हो रहा है और लोगों की निजता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आइए समझते हैं इस पूरे मामले को विस्तार से...
कई देशों में नए मोबाइल या सिम कार्ड खरीदते समय लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना होता है, लेकिन अब चीन में अपनी पहचान साबित करने के लिए लोगों को चेहरा स्कैन कराना होगा। चीन कई सालों से इस तरह के नियम लागू करने की कोशिश करता रहा है जिससे की हर कोई अपनी असल पहचान के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करे। टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए ये नए नियम उद्योग एवं सूचना तकनीक मंत्रालय ने तैयार किए थे ताकि सिस्टम को मजबूत किया जा सके और सरकार सभी मोबाइल फोन यूजर्स की पहचान कर सके क्योंकि लोग फोन के जरिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
जब सितंबर में नियमों की घोषणा की गई थी तो चीनी मीडिया ने इस पर खास ध्यान नहीं दिया था। लेकिन, सैकड़ों सोशल मीडिया यूज़र्स ने बड़े स्तर पर उनका डाटा इकट्ठा करने को लेकर चिंता जाहिर की थी। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट सिना वीबो के एक यूजर ने कहा, ''लोगों पर कड़ी से कड़ी निगाह रखी जा रही है। पता नहीं उन्हें किस बात का डर है। कई और लोगों ने भी शिकायत की है कि चीन में कई बार डाटा का उल्लंघन हुआ है। चीन ने पहले से ही बड़े पैमाने पर इंटरनेट पर कंटेंट सेंसर कर रहा है और उसे लेकर नीतियां बनाता है ताकि लोग वो न देख और बोल पाएं जो सरकार नहीं चाहती।
चीन को अक्सर एक निगरानी देश कहा जाता है। साल 2017 में पूरे देश में 17 करोड़ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके थे। साथ ही 2020 तक 40 करोड़ कैमरे लगाने का लक्ष्य था। इसके अलावा चीन एक 'सोशल क्रेडिट' सिस्टम बना रहा है जिससे एक डाटाबेस में अपने सभी नागरिकों के आचरण और सार्वजनिक बातचीत का हिसाब रखा जा सके। निगरानी प्रणाली में चेहरे की पहचान की तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और भगोड़ों को पकड़ने के लिए इसके इस्तेमाल की तारीफ भी की जाती है। पिछले साल, एक खबर थी कि पुलिस ने इस तकनीक की मदद से एक कॉन्सर्ट में 60 हजार लोगों के बीच एक भगोड़े को पकड़ा था। चीन में चेहरे की पहचान आम जीवन का हिस्सा बनती जा रही है। ये दुकानों और सुपरमार्केट्स में ख़रीदारी करने के लिए ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की जाती है।
- 6 दिसंबर से Jio के प्रीपेड प्लान होने वाले हैं महंगे, चुकानी होगी इतनी कीमत !
- 6 दिसंबर से 40 फीसदी महंगे होंगे Jio के प्लान, पहले रिचार्ज कराने वाले फायदे में रहेंगे
- रिचार्ज कराने का आखिरी मौका आज, कल से महंगे हो जाएंगे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान
- 3 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे Vodafone-Idea के प्रीपेड प्लान, चुकाने होंगे ज्यादा पैसे