रिचार्ज कराने का आखिरी मौका आज, कल से महंगे हो जाएंगे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान

देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने कहा था कि वे दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान महंगे करेंगी। इस एलान को अमल में लाते हुए वोडाफोन -आइडिया और एयरटेल ने तीन दिसंबर से अपने प्लान महंगे कर दिए हैं और इन कंपनियों ने नए प्लान भी पेश कर दिए हैं, वहीं जियो ने कहा है कि उसके प्लान छह दिसंबर से महंगे होंगे। तो आज यानी 2 दिसंबर की आधी रात तक आपके पास पुरानी कीमत में रिचार्ज कराने का मौका है, क्योंकि कल से आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। तो आइए वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के पुराने प्लान के बारे में जानते हैं जिन्हें आज रिचार्ज कराकर आप फायदा उठा सकते हैं।

Airtel- 399
एयरटेल के इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 3 दिसंबर से यह प्लान आपको नजर नहीं आएगा। इसलिए बेहतर होगा कि इसे आप आज ही रिचार्ज करा लें।

Airtel- 448
इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज की भी सुविधा है। 3 दिसंबर से इस प्लान की कीमत 598 रुपये हो जाएगी। ऐसे में आज ही रिचार्ज करा लें।