3 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे Vodafone-Idea के प्रीपेड प्लान, चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपने वादे के मुताबिक 3 दिसंबर से टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। साथ ही कंपनी ने नए प्लान भी पेश किए हैं जो 3 दिसंबर से लागू होंगे। यूजर्स को नए प्लान के तहत वॉयस और डाटा इस्तेमाल करने के लिए पहले की तुलना में अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, यूजर्स इन प्रीपेड पैक को 3 दिसंबर से रिचार्ज करा सकेंगे। आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में...

वोडा-आइडिया के कॉम्बो प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने अब तक का सबसे सस्ता 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी पेश किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, डाटा और दो दिन की वैधता मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड प्लान में हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 49 और 79 रुपये वाले प्लान पेश किए हैं। ग्राहकों को 49 रुपये के पैक में 38 रुपये का टॉक टाइम, 100 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। दूसरी तरफ 79 रुपये वाले प्लान में कंपनी उपभोक्ताओं को 64 रुपये का टॉक टाइम, 200 एमबी डाटा और 28 दिनों की समय सीमा देगी।

वोडा-आइडिया के अनलिमिटेड पैक
वोडा-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान लॉन्च किए हैं। ग्राहकों को 149 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा, 300 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही कंपनी 249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस और 28 दिनों की समय सीमा देगी।
इसके अलावा 299 और 399 रुपये वाले पैक 3 दिसंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। उपभोक्ताओं को 299 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा रोजाना, 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। दूसरी तरफ यूजर्स को 399 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल, 3 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और 28 दिनों की समय सीमा दी जाएगी।
- ट्विटर के सीईओ डॉर्सी को गूगल की बजाय यह सर्च इंजन है बहुत पसंद, पढ़ें पूरी खबर
- आप भी लैपटॉप में करते है स्लीप मोड का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- BSNL का लॉन्ग टर्म प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगी कॉलिंग की सुविधा
- Huawei Nova 6 5G लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, बैक पैनल में मिलेंगे चार कैमरे