6 दिसंबर से Jio के प्रीपेड प्लान होने वाले हैं महंगे, चुकानी होगी इतनी कीमत !

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Dec 2019 03:01 PM IST
Jio Tariff Plans From 6 December 2019 Expected Price And Offers Know All About It
Jio expected plans - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने प्रीपेड प्लान की कीमतों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का एलान किया है हालांकि जियो ने अभी तक अपने प्लान की नई कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी है। जियो ने कहा है कि वह छह दिसंबर को नए ऑल इन वन प्लान पेश करेगी। तो अब सवाल यह है कि यदि जियो के मौजूदा प्लान में 40 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होती है तो प्लान की नई कीमतें क्या होंगी। आइए जियो के कुछ प्लान की संभावित कीमतों पर एक नजर डालते हैं....

    फोन
    फोन

    जियो का 198 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान की बात करें तो यदि इसकी कीमत में 40 फीसदी तक इजाफा होता है तो इस प्लान की कीमत 277 रुपये हो जाएगी। आपको इस पैक के लिए 79 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस प्लान में फिलहाल 2 जीबी डाटा प्रतिदिन, 124 आईयूसी मिनट और जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 349 रुपये वाला प्लान

    छह दिसंबर के बाद कंपनी के इस प्लान की कीमत 349 से बढ़कर 488 रुपये हो जाएगी। इस पैक के लिए आपको 139 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। आपको इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।इस प्लान के साथ अलग-अलग आईयूसी टॉप रिचार्ज उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं। इस प्लान में भी जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 70 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें