6 दिसंबर से 40 फीसदी महंगे होंगे Jio के प्लान, पहले रिचार्ज कराने वाले फायदे में रहेंगे

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने नवंबर में कहा था कि वे दिसंबर से टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करेंगे। अब वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने कल यानी तीन दिसंबर से अपने प्लान महंगे करने का एलान कर दिया है। वहीं जियो छह दिसंबर से पैक की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाला है। तो ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप पहले ही रिचार्ज करा लें, क्योंकि छह दिसंबर से आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। तो आइए जानते हैं जियो के बेस्ट प्री-पेड प्लान के बारे में...

जियो का 98 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान को खास लोगों के बजट को ध्यान में रखकर पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी चार्ज देना होगा। साथ ही यूजर्स को 10 रुपये अतिरिक्त देने पर 124 आईयूसी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

जियो का 149 रुपये वाला प्लान
जियो ने अपने यूजर्स के लिए 149 रुपये वाला प्लान बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।
- रिचार्ज कराने का आखिरी मौका आज, कल से महंगे हो जाएंगे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान
- 3 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे Vodafone-Idea के प्रीपेड प्लान, चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
- विदेशी हैकर्स की आपके एटीएम और कार्ड पर है नजर, कभी लगा सकते हैं चूना
- पेटीएम केवाईसी के नाम पर हो रही है ठगी, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके