Canon पर हुआ साइबर अटैक, सर्वर ठप, 10GB फाइल चोरी

प्रमुख कैमरा निर्माता कंपनी कैनन (Canon) साइबर अटैक की शिकार हो गई है। इस साइबर अटैक के बाद कैनन का image.canon क्लाउड स्टोरेज सेवा ठप हो गई है। इसके अलावा इस हैकिंग के बाद कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट और कई इंटरनल एप्लिकेशन भी बंद हो गए हैं।
कैनन ने इस हैकिंग के बारे में अभी तक विस्तार से कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कैनन पर मेज रैनसमवेयर (Maze ransomware) अटैक हुआ है। इस साइबर अटैक के बाद कैनन ने image.canon वेबसाइट पर एक नोट भी पब्लिश किया है।

नोट में लिखा है कि 30 जुलाई को अटैक हुआ है जिसमें 10 जीबी स्टोरेज प्रभावित हुई है। इस 10 जीबी स्टोरेज में यूजर्स के फोटो और वीडियो क्लाउड पर सेव थे। कंपनी ने कहा है कि इस हैकिंग में 10 जीबी डाटा चोरी हुआ है, हालांकि चोरी हुए डाटा 16 जून से पहले के हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक रैनसमवेयर अटैक की पुष्टि नहीं की है। इस हैकिंग में कैनन के करीब दो दर्जन डोमेन प्रभावित हुए हैं।
मेज गैंग के साइबर अटैक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एलजी और जेरॉक्स जैसी कंपनियों को भी यह गैंग शिकार बना चुका है। इस गैंग ने इससे पहले Cognizant को भी अपना शिकार बनाया है।
बता दें कि इससे पहले हाल ही में प्रमुख फिटनेस और स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी गार्मिन (Garmin) पर रैंसमवेयर अटैक हुआ था जिसके बाद कंपनी को लाखों डॉलर्स फिरौती के तौर पर देने पड़े। इस हैकिंग के बाद करीब 20 घंटे तक कंपनी का सर्वर डाउन रहा और स्मार्टवॉचेज बंद रहे।
- Exclusive: Netflix इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद लॉन्च किया Hindi UI
- Amazon Prime Day 2020: Oppo A52 का 8GB रैम वेरियंट हुआ लॉन्च
- रिटेलर्स और मर्चेंट्स को मिलेगा बीमा, Airtel पेमेंट्स बैंक ने की भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी
- गोदरेज ने भारत में लॉन्च किया 'यूवी केस', पैसे से लेकर मोबाइल तक कर सकेंगे सैनिटाइज