Exclusive: Netflix इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद लॉन्च किया Hindi UI

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Aug 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Netflix is now available in Hindi The Hindi user interface is available across devices on mobile TV and web
Netflix Hindi UI launch - फोटो : amarujala

    भारती में बढ़ती अपनी लोकप्रियता और स्थानीय भाषा की मांग को देखते हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) इंडिया ने हिंदी इंटरफेस रिलीज कर दिया है। Netflix पर हिंदी यूजर इंटरफेस की मांग लंबे समय से चल रही थी जिसे अब कंपनी ने पूरा कर दिया है।

    नेटफ्लिक्स के यूजर्स अपनी अपने एप या प्रोफाइल की भाषा के लिए हिंदी का चयन कर सकते हैं। नेटफ्लिक्स हिंदी इंटरफेस का आनंद यूजर को साइनअप, सर्च, कलेक्शन और पेमेंट आदि में मिलेगा। खास बात यह है कि नेटफ्लिक्स का हिंदी इंटरफेस मोबाइल, वेब और टीवी तीनों प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

    विज्ञापन

    नेटफ्लिक्स के मोबाइल, वेब और टीवी यूजर्स मैनेज प्रोफाइल सेक्शन में जाकर हिंदी यूजर इंटरफेस का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स प्रत्येक अकाउंट के लिए पांच प्रोफाइल बना सकते हैं और पांचों में अपनी-अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Exclusive: Netflix इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद लॉन्च किया Hindi UI

    हिंदी यूजर इंटरफेस की लॉन्चिंग पर नेटफ्लिक्स इंडिया के वाइस प्रेसिटेंड मोनिका शेरगिल ने कहा, 'यूजर का शानदार अनुभव देना हमारे लिए उतना ही जरूरी है जितना कि बढ़िया कंटेंट बनाना। हमारा मानना है कि नया यूजर इंटरफेस हिंदी पसंद करने वाले नेटफ्लिक्स यूजर के अनुभव को दोगुना कर देगा।'

    बता दें कि Netflix भारतीय फिल्मों और सीरीज में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है। नेटफ्लिक्स के कुछ शोज और फिल्में काफी हिट रही हैं जिनमें सेक्रेड गेम्स (Sacred Games), बुलबुल (Bulbbul), चॉक्ड (Choked: Paisa Bolta Hai) और माइटी लिटिल भीम (Mighty Little Bheem) जैसे नाम शामिल हैं। अभी 17 स्टोरीज कतार में हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इनमें एक कारगिल गर्ल 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें