Amazon Prime Day 2020: Oppo A52 का 8GB रैम वेरियंट हुआ लॉन्च

Oppo A52 का 8 जीबी रैम वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ने इस वेरियंट को अमेजन प्राइम डे सेल में बाजार में उतारा है। इससे पहले कंपनी ने Oppo A52 का 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरियंट को पेश करने की घोषणा जून में ही की थी। इससे पहले इस फोन का 6 जीबी रैम वेरियंट बाजार में मौजूद है। आइए जानते हैं कीमत और फीचर्स...
Oppo A52 के 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 18,990 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है। यह फोन 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन को अमेजन इंडिया से स्ट्रीम व्हाइट और ट्विलाइट ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक के ग्राहकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 10 फीसदी का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा।
कंपनी ने ओप्पो ए52 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यूजर्स को ओप्पो ए52 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, ओप्पो ए52 स्मार्टफोन का वजन 192 ग्राम है।
- रिटेलर्स और मर्चेंट्स को मिलेगा बीमा, Airtel पेमेंट्स बैंक ने की भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी
- गोदरेज ने भारत में लॉन्च किया 'यूवी केस', पैसे से लेकर मोबाइल तक कर सकेंगे सैनिटाइज
- Amazfit ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला TWS PowerBuds, पीपीजी हर्ट रेट सेंसर से है लैस
- घरेलू कंपनी Shinco ने एक साथ लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, अमेजन प्राइम डे में सेल शुरू