8 हजार रुपये से भी सस्ता हो गया है Oppo का यह स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 12 Jun 2019 06:13 PM IST
Oppo A1k, Oppo A5s Price cut in India Up to Rs 1,000, know details here
OPPO A1k - फोटो : google

    Oppo ने एक बार फिर से अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। ओप्पो का Oppo A1k स्मार्टफोन 500 रुपये सस्ता हो गया है, वहीं कंपनी ने ओप्पो ए5एस की कीमत में भी 1,000 रुपये की कमी हुई है। नई कीमत के साथ Oppo A1k को अमेजन पर लिस्ट भी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने ओप्पो एफ11 प्रो और ओप्पो ए5 की कीमतों में कमी की थी।

    Oppo A1k, Oppo A5s की नई कीमत

    कटौती के बाद Oppo A1k को अब 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसकी कीमत 8,490 रुपये थी। वहीं Oppo A5s का 2 जीबी रैम वाला वेरियंट 8,990 रुपये में मिल रहा है, पहले इसकी कीमत 9,990 थी। इसके अलावा इस फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन की कीमत में यह पहली कटौती है।ये भी पढ़ेंः 32MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुए Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i

    OPPO A1K की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले के साथ आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है, हालांकि कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास के टाइप की जानकारी नहीं दी है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में मीडियाटेक का 6762 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ फास्ट चार्जिंग के लिए 10W का चार्जर भी मिलेगा।ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy M40 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 20 हजार रुपये से कम

    OPPO A1K का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर F2.0 है। कैमरे के साथ आपको पोट्रेट समेत कई सारे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा।

    Oppo A5s की स्पेसिफिकेशन

    OPPO A5s में 6.2 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और पिक्सल रिजॉल्यूशन 1520x720 है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस फोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है।ये भी पढ़ेंः 20 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का Mi Band 4

    इसके अलावा इसमें 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इसके रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है जो सिर्फ 0.35 सेकेंड में अनलॉक होता है। यह फोन ColorOS 5.2 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए OPPO A5s में फो 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें