पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Mi 9T, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 10:04 AM IST
Xiaomi Mi 9T launched With Snapdragon 730 SoC, Price, Specifications
MI 9T - फोटो : mi.com

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Mi 9T को आधाकारिक तौर पर ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह फोन पूरी तरह से कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च हुए रेडमी के20 जैसा ही है। एमआई 9टी के अलावा कंपनी ने एमआई स्कूटर प्रो और एमआई ट्रू वायरलेस हेडफोन भी पेश किया। इसके अलावा कंपनी ने एमआई बैंड 4 को बाजार में उतारा।

    Xiaomi Mi 9T की कीमत

    Xiaomi ने Mi 9T को स्पेन में दो वेरियंट में पेश किया है जिनमें पहला 6GB+64GB और दूसरा 6GB+128GB वेरियंट शामिल हैं। इनमें से 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 329 यूरो यानी करीब 25,900 रुपये है और इसकी बिक्री 17 जून से अमेजन और एमआई की साइट से होगी। वहीं इसका 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 369 यूरो यानी करीब 29,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्पेन में एमआई स्कूटर प्रो की बिक्री 499 यूरो यानी करीब 39,200 रुपये में होगी।

    ये भी पढ़ेंः Facebook ने लॉन्च किया नया एप, इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे पैसे, जानें कैसे

    Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।

    Xiaomi Mi 9T

    का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें