Apple ने इस कंपनी के 15 एप्स पर लगाया बैन, विज्ञापन दिखाकर करती थी कमाई, जानें पूरी रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 25 Oct 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Apple Ban 15 Apps Which Create By Gujarat Tech Company Apps Used For Fraud And Cheating
एपल - फोटो : PTI

    एंड्रॉयड ही नहीं बल्कि आईओएस के प्लेटफॉर्म पर भी फेक एप्स मौजूद हैं, जिनके जरिए हैकर्स डाटा चोरी करने के साथ लीक करते हैं। इतना ही नहीं हैकर्स इन एप्स से पैसा भी कमाते हैं। मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी Wandera ने ऐसे एप्स की पहचान की हैं, जो बेकार के विज्ञान पर दिखाकर कमाई करते हैं।

    आपको बता दें कि गूजरात की टेक कंपनी AppAspect ने इन एप्स को बनाया है। वहीं, ही कंपनी इन एप्स के माध्यम से कमाई करती थी। गौर करने वाली बात है कि ये 15 एप्स आईओएस प्लेटफॉर्म मौजूद थे, जिनको अब एपल (Apple) ने अपने हटा दिया है।

    विज्ञापन

    कंपनी के इन 15 एप्स में वायरस था, जिसकी वजह से यूजर्स के फोन में अपने आप वेब पेज ओपन हो जाते थे। टेक कंपनी यूजर्स की जानकारी के बिना उनके फोन में वेब पेज खोलती थी और साथ ही विज्ञापन पर क्लिक कर कमाई करती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन एप्स में Clicker Torjan इंस्टॉल था, जो कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और डाटा लीक जैसे कार्यों में काम आता था। वहीं, इस मेलवेयर का मुख्य उद्देश्य है कि कम समय में वेब पेज पर ज्यादा से ज्यादा क्लिक हो सके, जिससे कमाई की जा सकें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने सफाई अभियान चलाते हुए अपने प्ले-स्टोर से 25 एंड्रॉयड एप को डिलीट किया था। गूगल ने जिन 25 एप्स को स्टोर से हटाया है, उन सभी एप्स मेंएडवेयर (Adware) था। बता दें कि एडवेयर यूजर्स के फोन में फालतू के विज्ञापन दिखाता था और निजी जानकारी भी चुराता था। गूगल प्ले-स्टोर से इन एप्स को हटाने की जानकारी Symantec ने दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये एप्स यूजर्स को फर्जी और गैर-कानूनी विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते थे। इन एप्स को 2.1 मिलियन यानी करीब 21 लाख बार डाउनलोड किया गया है, हालांकि इन एप्स को अब प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें