Flipkart दिवाली सेल : 10 हजार रुपये से कम में खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, नहीं हैं किसी से कम

भारत में दो दिन बाद दिवाली (Diwali 2019) का त्यौहार मनाया जाने वाला है। इस खास पर्व पर लोग अपनों को दिवाली की शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट्स देते हैं। साथ ही उन्हें भी उपहार मिलते हैं। इस समय फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) चल रही हैं, जिसमें ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा हैं।
आप इस सेल का फायदा उठाते हुए अपने लिए या फिर परिवार के किसी भी सदस्य के लिए किफायती कीमत में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। हम आपके लिए चुनिंदा स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हैं...

Redmi Note 7s
दिवाली की सेल के दौरान आप इस फोन के 3 जीबी वेरियंट को मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इस फोन की असली कीमत 11,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी।

Realme 5
ग्राहक फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के दौरान इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। रियलमी 5 की असली कीमत 10,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच HD+ मिनीड्रॉप डिस्प्ले मिलता है जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलेगी। परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है।
- इस कंपनी के रोबोट को चाहिए आपका 'चेहरा', मिलेंगे 92 लाख रुपये
- OPPO A9 2020 और A5 2020 की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें दोनों स्मार्टफोन के नए दाम
- जल्द मार्केट में आने वाला है 'Smart कंबल', फोन से होगा गर्म, पढ़ें पूरी जानकारी
- इस दिवाली अपनों को दें ये शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट