ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सैमसंग के स्मार्टफोन पर मिलेगा 18 हजार रुपये का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 25 Oct 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Big Discount On Samsung Galaxy S10 Series Smartphones In October Know How To Grab Deal
samsung galaxy s10 plus

    भारत में शुक्रवार से दिवाली सीजन की शुरुआत हो गई है। इस दौरान सभी ई-कॉमर्स साइट्स अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं। इसके साथ ही कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) भी लोगों के लिए गैलेक्सी एस10 सीरीज पर आकर्षक ऑफर्स लेकर आई हैं। इन ऑफर्स के तहत लोगों को गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई की खरीदारी पर छूट मिलेगी। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑप्शन भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि सैमसंग की सेल 31 अक्टूबर 2019 तक जारी रहेगी।

    ग्राहकों को गैलेक्सी एस10 ई पर 18,790 रुपये, गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस पर 17,000 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा लोगों को एस10 ई पर 8,000 रुपये, एस10 पर 5,000 रुपये और एस10 प्लस पर 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    1. सैमसंग गैलेक्सी एस10 के 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 66,900 रुपये

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस के 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 73,900 रुपये

    3. सैमसंग गैलेक्सी एस10 ई के 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 55,900 रुपये

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें