इस दिवाली अपनों को भेजें ये खास WhatsApp स्टिकर्स, ये हैं आसान स्टेप्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 25 Oct 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Whatsapp Stickers How To Send Stickers To Friends And Family Members Know Full Steps
Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps

    दिवाली (Diwali 2019) का त्यौहार पूरे भारत में रविवार (27 अक्टूबर 2019) को धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही इस पावन अवसर पर शुभकामनाओं का भी तांता लगेगा। इस दिन आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं देंगे और बदले में आपको भी मिलेंगी। दिवाली के दिन आप अपने चाहने वालों को इन शानदार व्हाट्सएप स्टिकर्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : whatsapp

    WhatsApp ने बीते वर्ष जोड़ा था स्टिकर्स फीचर

    आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने बीते वर्ष स्टिकर्स फीचर को अपने प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा था। उस दौरान यूजर्स को चुनिंदा स्टिकर्स ही मिले थे, लेकिन इस समय गूगल प्ले स्टोर पर हर त्यौहार के लिए स्टिकर पैक मौजूद हैं। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ स्टिकर्स शेयर कर सकते हैं...

    Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps
    Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps

    गूगल प्ले स्टोर से स्टिकर्स पैक डाउनलोड करें

    आप भी इस दिवाली पर मित्रों और रिश्तेदारों को शानदार स्टिकर्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकेंगे, लेकिन आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से दिवाली स्टिकर पैक को डाउनलोड करना होगा। आपको प्लेटफॉर्म से Diwali Stickers for WhatsApp और Diwali 2019 Stickers for WhatsApp एप को इंस्टॉल कर मैसेंजिंग एप में जोड़ना पड़ेगा। इसके बाद आपको व्हाट्सएप में सारे स्टिकर्स मिल जाएंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें