Moto G8 Plus ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 25 Oct 2019 10:06 AM IST
Moto G8 Plus Launched In India Know Price And Specifications
Moto G8 Plus - फोटो : winfuture

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने जी सीरीज के तहत जी8 प्लस (Moto G8 Plus) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने मोटोरोला वन मैक्रो को भारतीय बाजार में उतारा था। लोगों को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा मोटो जी8 प्लस में कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

    मोटोरोला ने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर इस फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी है। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी जियो अपने उपभोक्ताओं को जी8 प्लस की खरीदारी 2,200 रुपये का कैशबैक और 2,000 रुपये के वाउचर्स देगी। वहीं, यह फोन इस महीने के अंत से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा लोगों को इस फोन में कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक का कलर ऑप्शन मिलेगा।

    ग्राहकों को इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। साथ ही यू-शेप नॉच भी दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी समेत 4जीबी रैम +64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    कंपनी ने मोटो जी8 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का एक्शन सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स इस फोन के 25 मेगापिक्सल वाले कैमरा से बेहतर सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स देगी। साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...