Android 15: एंड्रॉयड 15 में मिल सकते हैं ये धमाकेदार फीचर्स, जानें क्या है डिटेल
अगर आप एंड्रॉयड 15 का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। दरअसल गूगल नए ओएस में कई शानदार फीचर्स दे सकता है। इससे यूजर्स को काफी आसानी होगी। साथ ही संचार में भी सुधार होगा। जानिए आने वाले ओएस में क्या-क्या खूबियां आ सकती हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माताओं की तरफ से लगातार नए-नए अपडेट दिए जा रहे हैं। इस वजह से फोन के फीचर्स और उसकी क्षमता में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं, लोगों को एंड्रॉयड 15 का बेसब्री से इंतजार है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे कमाल के फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी जानकारी।
स्मार्टफोन में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए एंड्रॉयड 15 ओएस में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिल सकता है। इस खूबी की मदद से यूजर्स किसी भी आपात स्थिति में बिना मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई के ही एक-दूसरे के साथ संचार कर पाएंगे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फीचर की मदद से एसएमएस भी भेज और प्राप्त कर पाएंगे।
एंड्रॉयड 14 ओएस में इस फीचर को लाया गया था, मगर ये सिर्फ पिक्सल सीरीज तक ही सीमित है। ऐसे में इस फीचर को अब एंड्रॉयड 15 के हर डिवाइस में लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फीचर की सहायता से यूजर्स फुल डिस्प्ले और किसी एक एप की विंडो को भी दूसरे यूजर के साथ साझा कर पाएंगे। इसमें कई अन्य तरह की खूबियां भी आ सकती है।
- Dial Scam: यह स्कैम नहीं, महा-स्कैम है, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- China: एपल ने एप स्टोर से हटाए व्हाट्सएप और थ्रेड एप, चीनी सरकार ने दिया था आदेश
- Meta AI: मेटा ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल एआई टूल Llama 3, जानें इसके बारे में
- Google Maps: गूगल ने लाइफ सेविंग सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का बीटा वर्जन किया अनवील, जानें डिटेल